आयातित दालों के दबाव में इंदौर मंडी में चना दाल, मूंग दाल, उड़द मोगर के भाव गिरे

87

इंदौर। Indore mandi price today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में शनिवार को विदेश से दालों के बम्पर आयात से सभी तरह की दालों के भाव में मंदी रही। चना की दाल 100 रुपये, मूंग की दाल 100 रुपये और उड़द मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

दलहन चना कांटा 6100 से 6150, चना विशाल 5900 से 5950, मसूर 6250 से 6300 तुअर (अरहर) निमाड़ी 9500 से 11300, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 11400 से 11600, तुअर (कर्नाटक) 11700 से 11900, मूंग 8700 से 9700, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8800 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14200 से 14300 तुअर दाल फूल 14700 से 14900, तुअर दाल बोल्ड 15800 से 16300, आयातित तुअर दाल 13300 से 13400, चना दाल 8000 से 8500, मसूर दाल 7700 से 8000, मूंग दाल 10500 से 10800, मूंग मोगर 11300 से 11600, उड़द दाल 10400 से 10700, उड़द मोगर 10700 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।