अहमदाबाद–भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से होगी नियमित

0
11

बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी और भवानी मंडी स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कोटा। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यह गाड़ी 19423/19424 अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में साप्ताहिक संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19423 अहमदाबाद–भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से सायं 18.30 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार को भवानी मंडी 01.58 बजे, रामगंज मंडी 02.18 बजे, कोटा जंक्शन 03.35 बजे, सवाई माधोपुर 04.53 बजे, गंगापुर सिटी 05.40 बजे, हिंडौन सिटी 06.23 बजे तथा बयाना जंक्शन 07.33 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शुक्रवार प्रातः 06.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 19424 भागलपुर–अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से होगा। यह ट्रेन भागलपुर से सायं 16.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को बयाना जंक्शन 14.28 बजे, हिंडौन सिटी 14.53 बजे, गंगापुर सिटी 15.53 बजे, सवाई माधोपुर 16.38 बजे, कोटा जंक्शन 18.05 बजे, रामगंज मंडी 18.58 बजे तथा भवानी मंडी 19.18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रविवार प्रातः 05.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम जंक्शन, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, आगरा ईदगाह जंक्शन, टूंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल जंक्शन, अभयपुर, जमालपुर जंक्शन, सुल्तानगंज एवं भागलपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।