असली शिलाजीत के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

1234

डॉ. सुधींद्र श्रृंगी
एमडी आयुर्वेद
कोटा।
आपको शायद पता भी नहीं होगा कि शिलाजीत की एक बूंद आपके शरीर को कितनी बीमारियों से बचाती है। आपकी यौन दुर्बलता दूर करती है। आपके चेहरे पर चमक लाती है। और भी अनेक फायदे हैं, इसके सेवन के। असली शिलाजीत के नाम पर मुनाफाखोर अक्सर गुमराह करते रहते हैं। उपभोक्ता अक्सर धोखा खा जाते हैं। इस वीडियो में हमारे दर्शकों को डॉ. सुधींद्र श्रृंगी (MD (Ayurveda) ने असली शिलाजीत के गुण, पहचान और फायदे के बारे में बताया है। पूरी जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखिए-

असली शिलाजीत के गुण

  • सेलेनियम और खनिजों का संगम
  • एन्टी ऑक्सीडेंट
  • एन्टी इंफ्लेमेटरी

यौन दुर्बलता दूर करे:शिलाजीत(Shilajit) फुलविक एसिड युक्त तेज़ एन्टी ऑक्सीडेंट और एन्टी इंफ्लेमेटरी है। यह मुक्त कणों से हमारी रक्षा करके हमारे सेल्स को नुकसान से बचाता है। साथ ही यौन दुर्बलता दूर करता है।

रक्त अल्पता दूर करे:शिलाजीत आयरन और खून की कमी से होने वाले लक्षणों जैसे अनियमित हृदय-गति, सिर दर्द, हाथ-पैर ठंडे होना, कमजोरी और थकान से लड़ने में भी मददगार है।

दिल के लिए फायदेमंद: तथ्यों से पता चलता है कि शिलाजीत(Shilajit) दिल मे खून के दौरे को सुधारता है और स्वस्थ तरीके से खून को पंप करने में मदद करता है।

शरीर से चर्बी कम करता है: जो लोग नियमित रूप से शिलाजीत(Shilajit) का सेवन करते हैं उनमें टेस्टेरॉन का स्तर उच्च होता है। यह अच्छी मनोदशा का प्रतीक है और सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाता है। पुरुषों में टेस्टेरॉन का उच्च स्तर मांसपेशियों के टिश्यू की रक्षा करता है और शरीर से चर्बी को कम करता है।

डिप्रेशन में फायदा: जो लोग डिप्रेशन से पीड़ित होते हैं, उनका जिंक का स्तर कम होता है। शिलाजीत(Shilajit) में पाया जाने वाला प्राकृतिक जिंक हमारे शरीर के 300 से भी ज्यादा एंजायमों के लिए जरूरी होता है।