अक्तूबर में देश का निर्यात 6.21 फीसदी बढ़कर 33 अरब डॉलर के पार

0
170

नई दिल्ली। देश का निर्यात इस साल अक्तूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 31.6 अरब डॉलर रहा था। आयात भी अक्तूबर महीने में बढ़कर 65.03 अरब डॉलर हो गया, जो अक्तूबर 2022 में 57.91 अरब डॉलर था।

व्यापार घाटा अक्तूबर में 31.46 अरब डॉलर
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब डॉलर रहा। सात महीने की अवधि के दौरान आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार के आंकड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं।