RBSE 10th के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, कुल परिणाम 79.86 प्रतिशत

1087

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं का परिणाम सोमवार दोपहर को जारी कर दिया गया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी किया। कुल परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा। इस बार लड़कों और लड़कियों का परिणाम लगभग बराबर का रहा। पिछली बार की तुलना में इस बार परिणाम एक प्रतिशत बेहतर रहा। यहां देखें रिजल्ट

– देवनानी ने बताया कि इस साल दसवीं में कुल 1081688 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 10 लाख 58018 ने परीक्षा दी। परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा। इनमें लड़कियों का परिणाम 79.95 प्रतिशत, लड़कों का परिणाम 79.79 प्रतिशत रहा।
– देवनानी बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम एक प्रतिशत बढ़ा है। गत वर्ष 78.96 परिणाम रहा था। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी इस बार बढ़ा है और करीब 77 प्रतिशत परिणाम रहा है।
– निजी स्कूलों का परिणाम 83.31 प्रतिशत रहा है। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी, बोर्ड सचिव मेघना चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

परिणाम एक नजर में
पंजीकृत विद्यार्थी   10,81,688
परीक्षा दी         10, 58,018
परिणाम          79.86 प्रतिशत
लड़कियों का परिणाम 79.95 प्रतिशत
लड़कों का परिणाम  79.79 प्रतिशत