कोटा -दिल्ली फ्लाइट 15 अप्रैल से शुरू होने की सम्भावना

784

कोटा। दिल्ली के लिए फ्लाइट 15 अप्रैल से शुरू हो सकती है। सुप्रीम एयरलाइंस ने कोटा एयरपोर्ट प्रबंधन को इसका शेड्यूल दिया है। हालांकि अभी दिल्ली में लैंडिंग शुल्क का मुद्दा बना हुआ है। फ्लाइट सुबह 6 बजे जयपुर से कोटा के लिए रवाना होकर 6.45 बजे कोटा पहुंचेगी। यहां से सुबह 7 बजे रवाना होकर 8.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शाम को 5 बजे दिल्ली से रवाना होकर 6.30 बजे कोटा पहुंचेगी। 6.45 बजे फ्लाइट जयपुर जाएगी। किराया 5 से 7 हजार के बीच होगा।

4 करोड़ रु. बरामद 
जयपुर/भीलवाड़ा।  एटीएस और आयकर विभाग ने एक जॉइंट एक्शन में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनोहरपुर टोल नाके पर बस यात्री बनवारीलाल से 4 करोड़ रु. बरामद किए। बनवारी कांग्रेस पार्षद फैजल का नौकर है और यह राशि दिल्ली से जयपुर ला रहा था। फैजल व उसके पार्टनर फरार हैं। एटीएस इसके देशविरोधी गतिविधियों में उपयोग की आशंका पर जांच कर रही है।