UGC NET 2022: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

0
144

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (UGC NET 2022) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।

उम्मीदवार ध्यान दें कि पहले सिटी स्लिप 11 सितंबर को जारी होने वाला था लेकिन एनटीए ने इसे 13 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। इसके साथ ही एनटीए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 16 सितंबर को एडमिट कार्ड (NTA UGC NET Admit Card 2022) भी जारी करेगी।

ऐसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड

  1. एग्जाम सिटी स्लिप के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. उसके बाद दूसरे चरण में सिटी इन्टिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करअपना एपप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन होमपेज पर दर्ज करें।
  4. एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  5. सबमिट करने के बाद आपकी यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. अब इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक हार्डकॉपी भी रख लें।

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2021 परीक्षा और जून 2022 फेज 2 परीक्षा 20 और 30 सितंबर के बीच आयोजित (UGC NET Exam 2022) की जाएगी। परीक्षा 64 विषयों के लिए कराई जाएगी। यदि किसी भी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह यूजीसी नेट की हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप के लिए यहां क्लिक करें