NEET UG का रिजल्ट कल जारी होगा, डाइरेक्ट लिंक से करें चेक

0
162

नई दिल्ली। NEET UG 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के रिजल्ट की घोषणा कल की जाएगी। NEET रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।

जो उम्मीदवार NEET UG 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (NEET UG 2022 Result) चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।

NEET UG 2022 Result ऐसे कर पाएंगे चेक

  1. सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंब और जन्मतिथि सबमिट करें।
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।

NEET UG 2022 4 सितंबर को उन उम्मीदवारों के लिए दोबारा आयोजित की गई थी जो तकनीकी गड़बड़ियों के कारण 17 जुलाई को आयोजित मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके थे। इस साल NEET UG 2022 के लिए 18 लाख (18,72,343) से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों में किया गया था।