Monsoon: राजस्थान में सावन की शुरुआत के साथ 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

0
4

जयपुर। Monsoon Alert: राजस्थान में सावन की शुरुआत के साथ मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बना डिप्रेशन सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।