Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में महिलाओं के योगदान को सराहा

68

नई दिल्ली। Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर देशवासियों को बधाई दी और इस मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, मन की बात के अगस्त के इस एपिसोड में आपका स्वागत है। मुझे याद नहीं कि ऐसा कभी हुआ हो कि सावन के महीने में दो-दो बार मन की बात कार्यक्रम हुआ हो। लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन का समय हो रहा है।

यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है। आसमान में घने बादल को चीरकर, रोशना का संकल्प ले, अभी तो सूरज उगा है। दृढ़ निश्चय को साथ ले, घोर अंधेरे को मिटाने अभी तो सूरज उगा है।

पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान उस भारत का प्रतीक बन गया है जो कि हर हाल में जीतना चाहता है और जीतना जानता है। इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा जिसकी विशेष तौर पर चर्चा करना चाहता हूं। इस बार मैंने लालकिले से कहा कि हमें राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करना है।

जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस पूरे मिशन में अनेक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर जुड़ी रहीं। इन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्टक मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली है। भारत की बेटियां अब अंतरक्षि को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।

पीएम मोदी ने कहा, आज हमारी इतनी ऊंची उड़ान इसलिए है क्योंकि हमारे प्रयास बड़े हैं। इस मिशन में दुनिया के कई देशों का सहयोग मिला। मेरे परिवारजनों सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही जी20 बैठक के लिए भारत तैयार है। जी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी साझेदारी होगी। 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आ रहे हैं।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की बात
मन की बात में हम अकसर युवा पीढ़ी के सामर्थ्य की चर्चा करते हैं। खेलकूद के क्षेत्र में युवा नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम हुए थे। इसबार भारत की अबतक की सबसे अच्छी पर्फॉर्मेंस रही है। हमारे खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीते जिनमें से 11 स्वर्ण पदक थे। 1959 के बाद से जितने बी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम हुए हैं उनके सारे मेडल जोड़ दें तो 18 ही संख्या होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कई खिलाड़ियों से बात भी की। उन्होंने कई खिलाड़ियों का नाम भी बताया।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा, कबड्डी, खोखो, ये सारे गेम हमारी धरती से जुड़े हैं। इन्हें जरूर खेलना चाहिए। पहले बच्चा खेलने जाते थे तो लोग रोकते थे। लेकिन अब परिवारों का भाव बदला है. अब जहां भी हमारे बच्चे जा रहे हैं, वे कुछ ना कुछ अच्छा करके आते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, इस बार 15 अगस्त के दौरान देश में सबके सामर्थ्य का नमूना दिखा। हर घर तिरंगा अभियान को वास्तव में हर मन तिरंगा अभियान बना दिया। तिरंगे की बिक्री की वजह से महिलाओं और कामगारों को सैकड़ों करोड़ रुपये का फायदा मिला। तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने के मामले में भी देशवासियों ने रिकॉर्ड बना दिया। इस बार यह संख्या 10 करोड़ को भी पार कर गई। इस सयम देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान जोरों पर है। सितंबर के महीने में देश के गांव-गांव में हर घर से मिट्टी जमा करने का अभियान चल रहा है। अक्टूबर में मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। इससे अमृत वाटिका का निर्माण होगा।

पीएम मोदी ने कहा, सावन मास की पूर्णिमा को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। आप सभी को बहुत-बहतु बधाई। संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। संस्कृति अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है। भारत का विज्ञान सैकड़ों वर्षों तक संस्कृत में ही रचा गया है।

अब बहुत सारे लोग संस्कृत सीख रहे हैं। आप 10 दिन के संस्कृत संभाषण में भाग ले सकते हैं। बीते वर्षों मे ंदेश का विशेष योगदान है। तीन संस्कृत विश्वविद्यालय खोले गए। अलग-अलग शहरों में संस्कृत के कॉलेज चल रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम में संस्कृत केंद्र पॉप्युलर हो रहे हैं। जब हम अपनी मातृ भाषा से जुड़ते हैं तो सहज रूप से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ जाते हैं।

ऐसी ही भारत की एक और मातृ भाषा है। गौरवशाली तेलुगु भाषा। 29 अगस्त को तेलुगु भाषा दिवस मनाया जाएगा। तेलुगु भाषा का साहित्य अनमोल रत्न है। यह विरासत पूरे देश को मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, चीजों को देखे बिना उसके सुंदरता का आकलन नहीं किया जा सकता। मैं अकसर आग्रह करता हूं कि जब मौका मिले हमें अपने देश की विविधता को देखने जरूर जाना चाहिए। हम भले ही दुनिया का कोना-कोना छान मारते हैं लेकिन अपने शहर या फिर राज्य के स्थलों को नहीं देख पाते हैं।

डेयरी सेक्टर आगे बढ़ रहाः पीएम मोदी
आप सभी जानता हें कि डेयरी सेक्टर हमारे देश का अहम सेक्टर है। कुछ दिन पहले गुजरात के बनासडेयरी के एक रुचिकर बात के बारे में पता चला। इसे एशिया के सबसे बड़ी डेयरी के रूप में जाना जाता है। अभी तक दूसरे राज्यों में दूध भेजने के ले टैंकर का सहारा लिया जाता था। इसमें लोडिंग और अनलोडिंग में समय बहुत लगता था। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया प्रोजेक्ट किया। रेलवे ने ट्रक ऑन ट्रैक की सुविधा शुरू की। दूध के ट्रकों को सीधे ट्रेन पर चढ़ा दिया जाता है। अब आधे से भी कम समय में दूध पहुंच रहा है। इससे ट्रकों के ड्राइवरों का भी जीवन आसान हुआ है। हमारी डेयरी भी अब आधुनिक सोंच के साथ आगे बढ़ रही है। यह उनके रेडियो कार्यक्रम का 104वां एपिसोड था। बता दें कि महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम का नियमित प्रसारण किया जाता है। पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही ‘मन की बात’ को लेकर जानकारी दी थी।