Kota Dussehra: ‘दिल ना लगाहा’ फेम अनुपमा यादव एवं आलम राज की भोजपुरी नाइट आज

0
52

कोटा। Kota Dussehra 2023: राष्ट्रीय मेला दशहरा -2023 के अन्तर्गत गुरुवार को रात्रि 8.30 बजे भोजपुरी स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें दिल ना लगाहा…” फेम अनुपमा यादव धूम मचाएंगी। वहीं आलम राज भी भोजपुरी गायकी का जादू बिखेरेंगे।

गोरखपुर की अनुपमा अब तक 150 से अधिक भोजपुरी और हिंदी गाने गा चुकी हैं। उनके “ले ला पुदीना..दिल ना लगाहा.. एही खातिर आरा अईले.. न्यू ईयर मनि आरा में.. आ जईहे पांच के दुल्हे का सहरा… मोहब्बत को तारस जाओगे… बबुनिया नाच के देखावा…” सरीखे गीत बहुत पॉपुलर हैं। वही आलम राज के “दर्द अभी ताजा बा.. तू बाडू लाजवाब.. प्यार व्यापार..” सरीखे गीत भी खूब पसंद किए गए हैं।

मेला अधिकारी अनुराग भार्गव तथा अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि भोजपुरी नाइट से पहले शाम 7 बजे से साफा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को पंजाबी स्टार नाइट आयोजित होगी। जिसमें एमसी स्क्वायर बैंड के द्वारा जोरदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं 4 नवंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें देश के ख्यातनाम कवि काव्यपाठ करेंगे।