Jee Mains: जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम डेट में बदलाव, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड

36

नई दिल्ली। Jee Mains Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स सेशन 2 डेट की डेट बदल गई है। JEE Mains admit card 2024 जारी होने और परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले ये बड़ा बदलाव किया गया है।

इसकी सूचना jeemain.nta.nic.in पर दे दी गई है। NTA के ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट शेयर किया गया है। पहले जहां JEE Mains session 2 exam dates 2024 अप्रैल की 4 तारीख से शुरू होकर 15 अप्रैल तक निर्धारित थी, अब ऐसा नहीं होगा।

जेईई मेन्स 2024 लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, अब दूसरे सेशन के लिए जेईई मेन अप्रैल 2024 परीक्षा का संचालन 4 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक ही किया जाएगा। पूरा शेड्यूल और JEE Mains hall ticket की डिटेल यहां पढ़िए-

जेईई मेन 2 एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइम

परीक्षा तारीखपेपर 1/ 2जेईई मेन एग्जाम शिफ्ट टाइम
4 अप्रैलपेपर 1 (बीई/ बीटेक)शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक), शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
5 अप्रैल JEE Main Paper 1शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक), शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
6 अप्रैल पेपर 1 (B.E/ B.Tech)शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक), शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
8 अप्रैल पेपर 1 (बीई/ बीटेक)शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक), शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
9 अप्रैल पेपर 1 (बी.ई/ बी.टेक)शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक), शिफ्ट 2 (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
12 अप्रैल पेपर 2 ए (B.Arch), पेपर 2 बी (B.Planning), पेपर 2 ए और 2 बी (बी.आर्क और बी.प्लानिंग दोनों)शिफ्ट 1 (सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक

एडमिट कार्ड कब आएगा
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 सेशन 2 डाउनलोड लिंक अलग-अलग जारी किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से दो से तीन दिन पहले एनटीए जेईई मेन हॉल टिकट जारी करता है। यानी 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए jee admit card 1 या 2 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • एनटीए जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में JEE Main admit card session 2 download link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
  • जेईई मेन लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना एप्लिकेशन नंबर/ रजिस्ट्रेशन आईडी जेईई मेन 2024 की), पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
  • आपका जेईई मेन्स सेशन 2 हॉल टिकट स्क्रीन पर अपीयर हो जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।

गौरतलब है कि एनटीए जेईई मेन्स 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर चुका है। आप इससे अपनी परीक्षा के शहर का पता लगा सकते हैं। हालांकि जेईई मेन एग्जाम सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड में ही मिलेगी। ये जेईई एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ शहर का नाम बताने के लिए है, ताकि आप अपनी तैयारी पूरी कर लें। इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें।