Google Maps बताएगा कहां मिल रहा मुफ्त खाना, ऐसे लगाएं पता

884

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों और बेघरों को भरपेट खाना खिलाने की घोषणा की है। ऐसे समय में आप भी Google Maps के जरिए दिल्ली सरकार के हंगर रिलीफ सेंटर का पता लगाकर जरूरतमंदों को जगह के बारे में बताकर मदद कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने एक कस्टमाइज गूगल मैप शेयर किया है, जिसमें उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां मुफ्त खाना मिल रहा है।

इस मैप पर आपको शेल्टर होम की जानकारी भी मिल जाएगी। इस मैप के जरिए आप किसी भी जरूरतमंद को बता सकते हैं कि आपके आसपास मुफ्त में खाना कहां मिल पाएगा। इस मैप पर 500 से ज्यादा हंगर रिलीफ सेंटर दिखाए गए हैं। यहां दोपहर 12 बजे और 3 बजे खाना मिलेगा, साथ ही शाम 6 बजे और रात 9 बजे डिनर दिया जाएगा। यह सुविधा सरकार की तरफ से बिलकुल मुफ्त है।

Google Maps पर यूं पता कीजिए

  • इस लिंक (tinyurl.com/yx6bx68u) पर क्लिक करके इसे ओपन कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो लिंक कॉपी करके शेयर भी कर सकते हैं।
  • मैप में जूम इन करके अपने इलाके के शेल्टर होम और हंगर रिलीफ सेंटर देख पाएंगे।
  • शेल्टर होम को लाल रंग और स्कूल को नीले रंग में दिखाया गया है।
  • इनपर क्लिक करते ही आपको सही अड्रेस दिख जाएगा।
  • आप इस अड्रेस को जरूरतमंद के साथ शेयर कर सकते हैं।