Google पर 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गयीं प्रिया वारियर, देखिये वीडियो

1039

नयी दिल्ली।आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में आईं मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। गूगल के ‘इयर इन सर्च’ में वारियर भारत में सबसे अधिक खोजी गयी शख्सियतों में पहले स्थान पर रहीं।

इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अभिनेता सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से विवाह करने वाली अभिनेत्री मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और फिल्म-निर्माता एवं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का स्थान आता है।

वैश्विक स्तर पर मर्केल पहले स्थान पर रहीं। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में राजकुमार हैरी से विवाह किया था। इस सूची में गायिका डेमी लोवेटो, अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, अभिनेता लोगान पॉल और टीवी शख्सियत ख्लो कर्दीशियां का स्थान आता है। दिग्गज सर्च इंजन वेबसाइट पर ढूंढे जाने वाले प्रमुख गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर-दिलबर, अरिजीत सिंह का तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते-देखते शामिल हैं।