GATE 2024 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग रिजल्ट 16 मार्च को होगा घोषित

32

नई दिल्ली। GATE 2024 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु की ओर से 03, 04, 10 और 11 फरवरी 2024 को किया गया था।

इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अब अपने परिणाम घोषित होने का इंतजार है जिसमें अब दो दिन शेष हैं। आईआईएससी बेंगलुरु की ओर से गेट 2024 रिजल्ट 16 मार्च 2024 को घोषित किये जाएंगे। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से gate2024.iisc.ac.in पर जारी किया जाएगा जहां से आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

रिजल्ट के साथ ही घोषित होगा कटऑफ
गेट रिजल्ट 2024 घोषित होने के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स को प्राप्त कर लेंगे उनको आईआईटी व अन्य टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिला प्रदान किया जाएगा।

कैसे चेक कर सकेंगे GATE Result

  • गेट 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

6.8 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
गेट 2024 में 6.8 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनका रिजल्ट घोषित होने में बस 2 दिन शेष बचे हैं। ब्रोशर के अनुसार 16 मार्च 2024 को किसी भी समय रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर किया जाएगा। गेट 2024 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।