GATE 2024: गेट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका

0
117

नई दिल्ली। GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका है। लेट फीस के साथ अब उम्मीदवार 20 अक्टूब तक अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (Indian Institute of Science, Bangalore) की ओर से बीते दिन 12 अक्टूबर, 2023 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आजसे इस परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर खोल दी गई है।

अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं कर पाएं हैं, वे आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ गेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2023 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अब यह डेट के बीतने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

इसलिए समय रहते आवेदन कर दें। GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी, 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और विलंब शुल्क के साथ शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब कंर्फमेशन पेज को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।