CUET PG 2022 का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

203

नई दिल्ली। CUET PG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के नतीजे (CUET 2022) घोषित कर दिए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर चेक कर लें। स्कोर चेक करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके की मदद से छात्र परिणाम चेक कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीयूईटी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. दूसरे चरण में वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अंत में अपना परिणाम चेक करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर पाएंगे रिजल्ट..
1- cuet.nta.nic.in
2- ntaresults.nic.in

अपना स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG) 1 सितंबर से 11 सितंबर 2022 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एनटीए ने एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 16 सितंबर से 18 सितंबर 2022 तक जारी की गई थी। वहीं ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया था।