Cine Sandhya: कोटा दशहरा में सिने संध्या 8 को, कैलाश खेर मचाएंगे धमाल

0
98

कोटा। Cine Sandhya: राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2023 के अंतर्गत 8 नवंबर को विजयश्री रंगमंच पर सिने संध्या में गायक और गीतकार कैलाश खेर आएंगे। वे 18 भाषाओं में तकरीबन 300 से अधिक गीत गा चुके हैं। कैलाश खेर का हाल ही में “दौलत शोहरत क्या करनी..” गीत लोगों की जुबान पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

मेला अधिकारी अनुराग भार्गव तथा अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि 5 नवंबर को एक शाम लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 6 नवंबर को राजस्थानी कवि सम्मेलन में मायड़ भाषा गुंजायमान होगी।

इसके बाद 7 नवंबर को अखिल भारतीय मुशायरा में देश के नामचीन शायर शेरो-शायरी करके दाद बटोरेंगे। जबकि 8 नवंबर को कैलाश खेर सिने संध्या में धमाल मचाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को स्टार नाइट और भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।