रसोई गैस 25 रुपये महंगी हुई, जानिए LPG सिलेंडर की नई कीमत

0
533

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा किया है। इस बार रसोई गैस की कीमत 25.50 रुपये बढ़ाई गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। अभी तक 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 809 रुपये में बिक रहा था।

हर महीने की पहली तारीख को तमाम सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों पर फैसला लेती हैं कि उसे घटाना है, बढ़ाना है या फिर कोई बदलाव नहीं करना है। इससे पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई थीं। तेल कंपनियों ने अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था।

अभी मुंबई में 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर 834.50 रुपये है, जो अभी तक 809 रुपये था। दिल्ली में भी सिलेंडर 834.50 रुपये का है, जो इससे पहले 809 रुपये का था।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

शहरदाम (रुपए में)
दिल्ली834.50
मुंबई834.50
कोलकाता861.00
चेन्नई850.50