इंदौर मंडी/ कमजोर उठाव से मूंग के भाव में गिरावट

0
735

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को कमजोर उठाव से मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। वहीं, मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 5000 से 5025, मसूर 6100 से 6150, तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 6000 से 6300, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6450 से 6550, तुअर (कर्नाटक) 6700 से 6800, मूंग 6250 से 6300, मूंग हल्की 5800 से 6000,उड़द 7000 से 7200, हल्की 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8800 से 8900, तुअर दाल फूल 9000 से 9200,तुअर दाल बोल्ड 9500 से 9700, आयातित तुअर दाल 8600 से 8700, चना दाल 6600 से 6900, मसूर दाल 7000 से 7100, मूंग दाल 8000 से 8300, मूंग मोगर 8400 से 8900, उड़द दाल 8800 से 9100,उड़द मोगर 10100 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5000 से 7000, कालीमूंछ 6800 से 7000,राजभोग 5800 से 6000, दूबराज 3500 से 4000,परमल 2700 से 2850, हंसा सैला 2600 से 2750,हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।