बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 50 हजार के पार; निफ्टी 15 हजार से ऊपर

0
449

मुंबई। गुरुवार को हफ्ते के लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 360.02 अंक और निफ्टी 114.45 पॉइंट ऊपर खुला। बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 50 हजार और निफ्टी 15 हजार के पार हो गया। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 789.70 पॉइंट ऊपर 49,733.84 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 211.50 अंक ऊपर 14,864.55 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.48% की गिरावट के साथ 164.55 अंक नीचे33,820.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.28% की गिरावट के साथ 39.19 अंक नीचे 14,051.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 3.43 पॉइंट नीचे 4,183.29पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

चीन को छोड़ सभी एशियाई बाजारों में बढ़त

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 241 पॉइंट ऊपर 29,250 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1 अंक की गिरावट के साथ 3,456 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 8 अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 31 पॉइंट की बढ़त से 7,351 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 62 पॉइंट ऊपर 29,054 पर कारोबार कर रहा है