कोटा मंडी/ घटे भाव पर लिवाली निकलने से धान पूसा, सुगंधा में उछाल

0
492

कोटा। भामाशाह अनाज में सोमवार को मिलर्स की घटे भाव पर लिवाली निकलने से धान पूसा 75 रुपए और सुगंधा 50 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। सोयाबीन में 25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार रहा। नई फसल के प्रेशर से सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 30 हजार बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 200 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1620 गेहूं टुकड़ी एवरेज क्वालिटी 1620 से 1650 गेहूं बेस्ट क्वालिटी 1650 से 1700 मक्का 1200 से 1350 जौ 1200 से 1350 ज्वार 1100 से 3000 धान सुगन्धा 1600 से 2030 धान पूसा वन(DP) 2400 से 2675 धान (1509) 1800 से 2125 धान (1121) 2300 से 2601 धान (1718) 2400 से 2500 सोयाबीन 3500 से 4770 सरसो 4500 से 5900 अलसी 4500 से 5000 तिल्ली 7000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्वार 3000 से 3650 मैथी 4000 से 5000 मसूर 4000 से 4500 चना 3400 से 4150 चना मौसमी 3600 से 4150 चना नया 4250 उड़द पुराना 2500 से 6500 उड़द नया 5800 से 7000 धनिया काला 4000 से 4500 धनिया बादामी 4500 से 5400 धनिया ईगल 5200 से 5650 धनिया नया ईगल 4700 से 5400 रंगदार नया 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 1300 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।