MG Hector और MG Hector Plus का नया वैरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

0
407

नई दिल्ली। MG मोटर इंडिया ने भारत में MG हेक्टर और MG हेक्टर प्लस के अपडेटेड वर्जन को आज लॉन्च कर दिया है। इस वर्जन को कंपनी ने CVT पेट्रोल वेरिएंट के साथ पेश किया है। भारत में कंपनी ने नई MG Hector और MG Hector Plus को दो वैरिएंट में लाई है। इन वैरिएंटस को शार्प और स्मार्ट नाम दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपने Hector लाइनअप को कॉस्मैटिक बदलावों और अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने इस लाइनअप में नया ट्रांसमिशन शामिल किया है।

MG Hector और Hector Plus की कीमत: MG हेक्टर CVT के सुपर वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 16.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। वहीं MG Hector CVT के शार्प वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

MG Hector Plus CVT की कीमत : MG Hector Plus CVT के स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 17.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं MG Hector Plus CVT के शार्प वैरिएंट की कीमत 18.90 लाख रुपये रखी गई है।

MG Hector और Hector Plus के फीचर्स

  • एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस का 6-सीटर मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।
  • इसके साथ ही इस कार में एक 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी शामिल किया गया है जो केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मार्केट में आता है।
  • इस एसयूवी में आपको वायरलेस स्मार्टफ़ोन चार्जिंग सिस्टम मिलेगा।
  • कार में फ्रंट वेन्टीलेटेड सीट्स है।
  • i-Smart के साथ अब ये कार हिंग्लिश वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करेगी।
  • MG Hector 2021 CVT में ग्राहकों को 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।
  • इस एसयूवी में 25 बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।