बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 250 अंक उछल कर 47 हजार के पास पहुंचा

0
424

मुंबई। भारी विदेशी निवेश के चलते बाजार में रिकॉर्ड बढ़त है। तेजी के चलते BSE सेंसेक्स 250.42 अंक ऊपर 46,916.88 के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसी उम्मीद है कि आज यह 47 हजार के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है। क्योंकि इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 46,992.57 के स्तर को टच किया। इंडेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान में बजाज, HDFC,TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का है।

वहीं निफ्टी इंडेक्स भी 63.60 अंकों की बढ़त के साथ 13,746.30 के स्तर पर पहुंच गया है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 185.41 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स 107.86 अंक ऊपर 46,774.32 पर और निफ्टी 30.85 अंक ऊपर 13,713.55 पर खुला था।

इसी हफ्ते बाजार में लिस्ट बर्गर किंग के शेयर में कारोबार के दूसरे हाफ के दौरान लोअर सर्किट लग गया। शेयर 10% नीचे 179.35 रुपए के भाव पर पहुंच गया है। इससे पहले सुबह शेयर अपर सर्किट लगने के बाद 219.15 रुपए के स्तर को टच किया था। वहीं पॉजिटिव खबरों के चलते जेट एयरवेज के शेयर में भी अपर सर्किट लगना जारी है। आज भी अपर सर्किट के साथ शेयर 106.20 रुपए पर पहुंच गया है।

निफ्टी इंडेक्स में डिविज लैब का शेयर 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। HDFC बैंक, HDFC और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 2-2% की बढ़त है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, हिंडाल्को के शेयर में 2% तक की गिरावट है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट और कोल इंडिया के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
डिविज लैब3,830.003.02
HDFC2,490.102.70
बजाज फाइनेंस5,270.002.40
HDFC बैंक1,440.002.08
इंडसइंड बैंक937.951.75

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
हिंडाल्को246.002.17
कोल इंडिया142.901.79
मारुति7,664.001.70
अदाणी पोर्ट468.751.43
टाटा स्टील634.251.42

BSE पर करीब 50% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • BSE का मार्केट कैप 185.20 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,147 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,386 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,584 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 322 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 38 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 401 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 228 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

एशियाई बाजारों में रही तेजी
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 अंकों की बढ़त के साथ 26,663 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 49 अंक ऊपर 26,806 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 37 अंकों की तेजी के साथ 3,404 पर बंद हुआ है।