सेंसेक्स 179 अंक उछल कर 46 हजार के पार खुला, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर

0
545

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 179.39 अंक ऊपर 46,139.27 पर और निफ्टी 63.10 अंक ऊपर 13,541.40 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 183.24 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

निफ्टी में सरकारी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी है। ONGC का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है। गेल, NTPC और UPL के शेयर भी 2-2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 100.44 अंक ऊपर 46,060.32 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 13,512.30 पर खुला।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 166 अंक नीचे 26,590 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 34 अंक नीचे 3,338 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 79 अंकों की बढ़त के साथ 26,490 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार में गिरावट
कल BSE सेंसेक्स 143.62 अंक नीचे 45,959.88 पर और निफ्टी 50.80 अंक नीचे 13,478.30 पर बंद हुआ है। निफ्टी में UPL का शेयर 11% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। छापेमारी की खबर से सीमेंट शेयरों में भी बिकवाली रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% और श्री सीमेंट का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था। इंडेक्स में नेस्ले इंडिया का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था।