दिग्गज शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 45,608 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद

0
527

मुंबई। दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजार मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 45,426.97 पर और निफ्टी 13,355.75 पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,742.23 और निफ्टी ने 13,435.45 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई है।

आज बाजार की तेजी को दिग्गज शेयरों ने लीड किया। इसमें TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HCL टेक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में हल्की खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स 50 अंको बढ़त के साथ 30,261 पर बंद हुआ है। मंगलवार को इंडेक्स 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स में PNB का शेयर 15% ऊपर बंद हुआ है। बाजार में अच्छी खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 181.64 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। हालांकि, यह कारोबारी सत्र में 182 लाख करोड़ रुपए के पार भी पहुंच गया था।

निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ है। TCS का शेयर भी 2% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रिलायंस और विप्रो के शेयरों में 1-1% की बढ़त रही। वहीं, हिंडाल्को और सन फार्मा के शेयरों में 2-2% की गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही। सुबह BSE सेंसेक्स 141.83 अंक ऊपर 45,568.80 पर और निफ्टी 38.10 अंक ऊपर 13,393.85 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
अल्ट्राटेक सीमेंट5,211.403.06
TCS2,795.002.09
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,992.451.75
विप्रो363.501.41
HCL टेक863.200.92

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
हिंडाल्को245.502.29
सन फार्मा569.302.23
कोल इंडिया134.301.83
इंडसइंड बैंक918.501.78
NTPC98.051.70

BSE पर करीब 47% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 181.64 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,131 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,496 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,459 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 302 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 39 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 438 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 179 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

अन्य एशियाई बाजारों में बिकवाली:आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 80 अंक नीचे 26,467 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 202अंकों की गिरावट के साथ 26,304 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.19% की गिरावट के साथ 3,410 पर बंद हुआ है।