मांगों को लेकर बैंक ऑफ इंडिया में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल

0
993
file photo

कोटा। एआईबीईए से सम्बद्ध फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ यूनियंस के आव्हान पर कल पूरे देश में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
यह हड़ताल बैंक में लिपिक अधीनस्थ, सफाई कर्मचारी तथा सुरक्षा प्रहरियों की समुचित भर्ती करने, वित्तीय सुविधाओं में अवार्ड स्टाफ को वाजिब भागीदारी देने, स्वास्थ्य जांच सुविधा में भेदभाव दूर करने की मांग तथा बैंक के विनिवेशीकरण तथा निजीकरण के प्रयास,प्रबंधन की श्रमिक विरोधी मानसिकता तथा द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन के विरोध में की जा रही है।

बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम पाटोदी, महासचिव राम गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़, सहायक महासचिव पृथ्वीसिंह, कार्यकारिणी सदस्यों श्याम महावर तथा राजेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय उप श्रमायुक्त नई दिल्ली के निर्देश पर बैंक प्रबंधन के साथ फेडरेशन पदाधिकारियों की बैठक में प्रबंधन के नकारात्मक रुख के कारण यह हड़ताल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कोटा में हड़ताली बैंक ऑफ इंडिया कर्मी बैंक की एरोड्राम चौराहा स्थित मुख्य शाखा के समक्ष प्रातः 10 बजे एकत्रित होंगे तथा अपनी मांगों के समर्थन में पोस्टर धारण कर प्रदर्शन करेंगे। एआईबीईए के जनरल कौंसिल सदस्य ललित गुप्ता, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक ढल, क्षेत्रीय सचिव डीएस साहू एवं आरबी मालव एवं विभिन्न बैंक कर्मी नेताओं ने हड़ताल का समर्थन किया है।