इंदौर मंडी/ चना कांटा, मूंग महंगी, तुअर, मसूर में नरमी

0
536

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 25 रुपये और मूंग 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। तुअर (अरहर) में 50 रुपये और मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

दलहन चना (कांटा) 4900 से 4925, मसूर 5600 से 5650, मूंग 6400 से 6700, हल्की 5000 से 5700, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5900, महाराष्ट्र तुअर सफेद (अरहर) 6150 से 6200, उड़द 6300 से 6500, हल्की 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8200 से 8300, तुअर दाल फूल 8500 से 8700, तुअर दाल बोल्ड 8800 से 9100, चना दाल 6000 से 6500, मसूर दाल 6750 से 7050, मूंग दाल 7600 से 8100, मूंग मोगर 8350 से 9150, उड़द दाल 8200 से 8500, उड़द मोगर 8700 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 8100 से 9500, तिबार 7000 से 8000, दुबार 6000 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 4700 से 7000, कालीमूंछ 6900 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2400 से 2800, हंसा सैला 2500 से 2700, हंसा सफेद 2300 से 2500, पोहा 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।