मुंबई। मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 272 अंक ऊपर 38,900 पर और निफ्टी 82.75 अंक बढ़त के साथ 11,470 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स आज 125 अंकों की बढ़त के साथ 38,754 अंकों पर खुला है। वहीं निफ्टी 11,450 के स्तर पर खुला। दोपहर तक बीएसई सेंसेक्स में 587 अंकों की बढ़त रही और निफ्टी भी 11,500 के स्तर को पार पहुंच गया। एजीआर के फैसले बाद भारती एयरटेल के शेयर में 8 फीसदी की बढ़त है, लेकिन वोडाफोन आइडिया में 7 फीसदी की गिरावट है।
इससे पहले सोमवार को बीएसई 421 अंक ऊपर और निफ्टी 122 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के मूवमेंट बढ़ने से बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। शेयर बाजार कल ऊपरी स्तर से 1381 अंक फिसल कर 38,628 अंकों पर बंद हुआ। कल शाम आए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी की ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।
कल शेयर बाजार ने सोमवार को एक और रिकॉर्ड बनाया और 40 हजार का आंकड़ा पार किया, हालांकि इस स्तर पर बाजार ज्यादा देर तक थमा नहीं। वहीं निफ्टी भी 11,700 के स्तर को पार कर 11,753 के स्तर पर कारोबार करने लगा था, लेकिन खबरों के चलते बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
भारती एयरटेल | 549.60 | 7.11 |
जेएसडब्ल्यू स्टील | 287.10 | 6.41 |
हिंडाल्को | 195.00 | 5.26 |
एशियन पेंट्स | 1,980.75 | 4.30 |
बजाज फायनेंस | 3,637.05 | 4.28 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
इंफ्राटेल | 188.40 | 5.11 |
ओएनजीसी | 79.50 | 2.99 |
एक्सिस बैंक | 488.20 | 1.72 |
अदानी पोर्ट | 349.90 | 1.64 |
इंफोसिस | 915.85 | 1.37 |
बीएसई पर करीब 51 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 155 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,818 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,203 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,453 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 81 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 43 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 213 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 337 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा