86 अंकों की बढ़ोतरी के साथ सेंसेक्स 38,930 के पार खुला

0
630

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 86.30 अंक की बढ़ोतरी के साथ 38,930.18 के पार खुला। वहीं, निफ्टी में भी 17 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे आज घरेलू बाजार में तेजी की संभावना है। 

इससे पहले, मंगलवार को सेंसेक्स 139 अंक की बढ़ोतरी के साथ 38,938.85 के पार खुला। एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक के शेयर्स में बढ़त देखी जा रही थी और ये हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। 

इससे पहले मंगलवार को दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 209.81 अंक तक और निफ्टी 57.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 44.80 अंक ऊपर 38,843.88 पर और निफ्टी 5.80 पॉइंट ऊपर 11,472.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 60.02 अंक नीचे 28,248.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.82 फीसदी बढ़त के साथ 95.63 अंक ऊपर 11,721.80 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी बढ़त के साथ 12.34 पॉइंट ऊपर 3,443.62 पर बंद हुआ था। इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 36.73 अंक नीचे 3,336.85 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी के बाजार गिरावट और फ्रांस के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।