कोटा में कोरोना का कहर जारी, अभी तक 324 व्यक्ति संक्रमित

0
532

कोटा। शहर में कोरोना का कहर थमने का ही नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 5 मरीज पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रात की एक, दोपहर को दो और मरीज संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मरीज घोड़ा बस्ती के है और बुजुर्ग है। इससे पहले सुबह दो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे।

इनमे से एक रामपुरा से बुजुर्ग है। वहीं दूसरी पॉजिटिव मन्ना कॉलोनी बोरखेड़ा से महिला है। महिला नर्सिंग स्टाफ बताई जा रही है। इसी के साथ शहर में संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़कर 324 तक पहुंच चुका है। 11 व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है।

कोटा में शुक्रवार को ही कोरोना का विस्फ़ोट हुआ था। जब एक ही दिन में 48 मरीज सामने आए थे। उधर अमन कॉलोनी विज्ञानं नगर और बकरा मंडी, साजी देहड़ा नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं । यहां से लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी यहां सेेेे एक पॉजिटिव सामने आया था।