ट्रेडिंग के 15 मिनट में सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

0
782

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान ये बीएसई 517.33 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.24 अंक ऊपर 31,685.75 पर और निफ्टी 65.30 पॉइंट ऊपर 9,270.90 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी-चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 45.27 अंक ऊपर 8,854.39 पर बंद हुआ था।

एसएंडपी 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 20.02 पॉइंट नीचे 2,848.42 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 0.85 अंक नीचे 2,877.29 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।