झारखंड एवं बिहार के कोचिंग छात्रों को लेकर कोटा से रवाना हुई ट्रैन

0
1277

कोटा। लॉकडाउन (lockdown) में कोटा में फंसे बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों को घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार रात को कोटा से रांची तकसिंगल ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस रखते हुए ट्रेन में बिठाया गया। यह ट्रैन रात 10 बजे कोटा से रवाना हई। कोटा स्टेशन पर छात्रों को कोचिंग संचालको ने तालियां बजाकर विदाई दी।

यह ट्रेन चलाने की मंजूरी राज्य सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव को आधार मानकर रेल मंत्रालय ने दी है। श्रमिक दिवस पर चलाई गई इस सिंगल ट्रिप स्पेशल ट्रेन में जिला कलक्टर से अनुमति प्राप्त विद्यार्थी या उनके अभिभावकों को ही यात्रा की अनुमति दी गई। यह सिंगल ट्रिप स्पेशल ट्रेन कोटा जंक्शन से रात्रि 10 बजे रवाना होने के बाद यह वाया गुना, कटनी मुड़वारा और बिलासपुर होते हुए दूसरे दिन रात्रि में 7 बजे रांची पहुंचेगी।

इस ट्रेन का रास्ते में कहीं भी वाणिज्यिक ठहराव नहीं दिया गया है। इसमें 14 स्टेशनों के विद्यार्थी और उनके अभिभावक सवार हुए हैं। मार्ग में किसी भी व्यक्ति को इस ट्रेन में चढऩे या उतरने की अनुमति नहीं रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 कोच एसएलआर, 4 कोच द्वितीय सामान्य श्रेणी के तथा 18 कोच शयनयान श्रेणी सहित कुल 24 कोच लगाए गए।

इसमें करीब 14 स्टेशनों के 1449 यात्रियों का पंजीकरण किया, लेकिन करीब 1200 विद्यार्थी और उनके अभिभावक ट्रेन में रवाना हुए। ट्रेन के रवाना होने से पहले सभी कोचों को सेनेटाइज किया गया। अधिकारियों के साथ इसे सुरक्षा के साथ रवाना करने का प्लान तैयार किया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया।

कहां-कहां के विद्यार्थी रवाना हुए
स्पेशल ट्रेन में सर्वाधिक रांची के करीब सवा तीन सौ स्टूडेंट्स के अलावा लोहागढ़ खुंती, गुमला, सिमदेगा, लातेहर, छत्र, हजारीबाग, सराइकेला-खारस्वन, रामगढ़, वेस्ट सिंघभूमि, गर्व, पलामु, ईस्ट सिंघभूमि के स्टूडेंट्स रवाना हुए।

आज धनबाद रवाना होगी ट्रेन
बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडेरमा, दुमका, देवघर, जामतारा, गोडा, साहेबगंज, पाकुर के लिए भी सिंगल ट्रीप माइग्रेंट स्पेशल ट्रेन शनिवार को रवाना होना प्रस्तावित है।

यहां के विद्यार्थी भी गए
कोटा से ओडिशा के लिए शुक्रवार को 10 बसों से 281 स्टूडेंट्स रवाना हुए। शनिवार को 40 बसों से दिल्ली के विद्यार्थी जाएंगे।