कोरोना इफ़ेक्ट / देश के 24 राज्यों में 519 मरीज, कहां कितने देखें लिस्ट

0
457

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी कल पूरे देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दीहै। अब तक 519 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से 43 विदेशी हैं। 40 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं,11 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है। अब तक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार लिस्ट…

राज्यपॉजिटिव केस (भारतीय)पॉजिटिव केस (विदेशी)डिस्चार्जमौत
1.दिल्ली29162
2.हरियाणा141411
3.केरल8784
4.राजस्थान3023
5.तेलंगाना25101
6.उत्तर प्रदेश32111
7.लद्दाख13
8.तमिलनाडु1321
9.जम्मू-कश्मीर4
10.पंजाब291
11.कर्नाटक37031
12.महाराष्ट्र8632
13.आंध्र प्रदेश8
14.उत्तराखंड31
15.ओडिशा2
16.प. बंगाल91
17.छत्तीसगढ़1
18.गुजरात3211
19.पुड्डुचेरी1
20.चंडीगढ़7
21.मध्य प्रदेश7
22.हिमाचल प्रदेश31
23.बिहार31
24.मणिपुर1
476434011

सरकार ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।