सोमवार को फिर बढ़ीं पेट्रोल की कीमतें, जानिए आज के दाम

0
823

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में मंदी के चलते डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। जबकि, पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने सोमवार 25 मार्च 2019 को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जबकि पेट्रोल की कीमतों में 4 से 5 पैसे की बढ़ोतरी की है।

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतें 66.60 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 68.39 रुपए प्रति लीटर ही रहा। मुंबई में डीजल 69.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 70.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

IOCL ने देश के तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.86 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.48 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके उलट कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 4 पैसे की बढ़ोतरी की है जिसके बाद यहां पेट्रोल 74.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। सोमवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिखी। आज ब्रेंट क्रूड 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 66.17 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 58.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।