Kota Dussehra: नृत्य संगीत से सजा किसान रंगमंच, छोरी मेला में जा आई रे….

0
6

कोटा। Kota Mela Dussehra 2024: राष्ट्रीय मेला दशहरा के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए किसान रंगमंच पर मंगलवार को नृत्य और संगीत के कार्यक्रमों से सजी। कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर दीपक रोहित सिंह और हुकुम सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने शुरुआत “देवा ओ देवा.. गणपति देवा.. तुमसे बढ़कर कौन..” गाने से की। इसके बाद पिंकी ने छोरी मेला में जा आई रे.. पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद शकुंतला ने घूमर नृत्य किया।

सपना ने जूली जूली.. सुमन ने परदेसी परदेसी जाना नहीं गीत पर नृत्य किया। इस दौरान मोतीलाल चौधरी, अजय मीणा, अब्दुल खालिक, सत्यनारायण सैनी, वसीम अहमद, हरीश मीणा, अंशु शर्मा, बिलाल, राकेश गुप्ता, कमल मालव मौजूद रहे। संचालन कमल दीक्षित ने किया।

अमर सिंह की मूछें पड़ी सब पर भारी

दशहरा मेला में मंगलवार को विजयश्री रंगमंच पर मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मूंछों की लंबाई, मोटाई, रंग और रखरखाव के आधार पर निर्णायक मंडल ने अपना फैसला सुनाया। मूंछों के इस मुकाबले में अमर सिंह की मूंछें सभी पर भारी पड़ी। उनकी मूंछों ने कोटा दशहरा मेला मूंछ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान के लिए प्रतिभागियों में इतनी कड़ी टक्कर थी कि निर्णायक मंडल को निर्णय लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे स्थान के लिए नंदकिशोर और बद्री लाल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर पवन नायक और चौथे स्थान पर राकेश बंजारा रहे।