सुहानी शाह की दिमाग पढने की कला और लिसा मिश्रा की सुरीली आवाज से सजेगी शाम

0
6

प्राइड ऑफ कोटा: 28 सितंबर को कोटा के समाजसेवी होंगे सम्मानित

कोटा। यंग इंडियन कोटा चैप्टर समाजसेवी संस्था कि ओर से 28 सितंबर की शाम 6 बजे प्राइड ऑफ कोटा का आयोजन एक रिसॉर्ट पर किया जा रहा है। चेयर चिराग जैन ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा रखने वाले कोटा के 10 सर्वश्रेष्ठ लोगों / संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

ये प्रतिभाएं पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन, जल व नदियों के बचाव, स्वास्थ्य व सेहत जागरूकता, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में सेवा व कोटा शहर का देश में नाम रोशन करने वाले श्रेष्ठ व्यक्तियों/ संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। को-चेयर ध्रुवी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियां बनाकर कार्य का विभाजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर महिमन राठी व अंकिता जैन होंगी।

चेयर चिराग जैन ने बताया कि प्राइड ऑफ कोटा की शाम में सुहानी शाह मेंटलिस्ट (Suhani Shah mentalist) की दिमाग पढ़ने की कला का नज़ारा और लिसा मिश्रा की सुरीली आवाज का आनंद भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुहानी शाह मेंटलिस्ट के क्षेत्र में चर्चित नाम है। सुहानी शाह भारतीय मानसिक विशेषज्ञ, मेंटलिस्ट और यूट्यूबर हैं। उन्होंने 5 हजार से अधिक शो किए हैं। ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन द्वारा जादूपरी की उपाधि से सम्मानित किया है।

कार्यक्रम में सुरों की महफिल सजाने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका लिसा मिश्रा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अपने रिप्राइज वर्जन्स के लिए प्रसिद्ध हैं। 2018 में फिल्म “वीरे दी वेडिंग” के गाने “तरीफां” से बॉलीवुड में पदार्पण किया। युवा और प्रवासी भारतीय दर्शकों के बीच वह काफी लोकप्रिय गायिका हैं। बॉलीवुड में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन म्यूजिक के विकास में उनका योगदान अहम है।