स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन

0
6

कोटा। रेल मंत्रालय द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत वर्तमान में कोटा मंडल में 20 स्टेशनों पर स्टाल का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इसी क्रम में बून्दी एवं सवाई माधोपुर जिले के रेलवे स्टेशनों पर मौजूदा एक स्टेशन एक उत्पाद स्टालों के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित किया।

इस संबंध में राजिविका मिशन के अंतर्गत संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीसीएम को हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों का प्रजन्टेशन दिया, जिसमे मिट्टी से बने कलाकृतियों, हैंडलूम, हस्त शिल्प एवं पेंटिंग इत्यादि जैसे उत्पाद शामिल थे।

महिला स्वयं सहायता समूह का मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने उत्साहवर्धन किया। साथ ही जल्द उनके उत्पाद की बिक्री के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाल आवंटन का आश्वासन दिया।