दीपिका पादुकोण मां बनी, नन्ही परी को दिया जन्म, रणवीर सिंह बने पापा

0
7

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर कई महीनों से एक्साइटेड हैं और अब वो घड़ी आ गई है कि वे माता-पिता बन गए हैं।

बच्चे के आने से पहले, दोनों को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया, जिस पर हमेशा चौकस रहने वाले पपराजी ने नजर रखी। हालांकि वे दोनों कार में नजर नहीं आए, लेकिन इस नजारे ने फैंस में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है, वे सोच रहे हैं कि क्या उन्हें बधाई देने का समय आ गया है। इस बीच, फेमस पपाराजी ने बता दिया है कि उन्हें एक प्यारी सी बेटी हुई है। दीपिका ने नन्ही परी को जन्म दिया है।

प्राउड माता-पिता ने पिछले हफ्ते मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस जीवन बदलने वाले पल की तैयारी की। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, दोस्तों, परिवार और फैंस ने दीपिका और रणवीर को माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। बॉलीवुड के इस पावर कपल की खुशी साफ झलक रही है और उनके फैंस उनके लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते हैं।

पिछले हफ्ते, प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में चल रही अटकलों और आलोचनाओं को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज पोस्ट कीं। उन्होंने फैंस को पूरी तरह दीवाना बना दिया। नकली बेबी बंप के आरोपों और उससे परेशान करने वाली ट्रोलिंग और शर्मिंदगी का सामना करने के बावजूद, दीपिका ने फोटोज के साथ इन सब पर विराम लगा दिया। तस्वीरों में, वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं, जिन्होंने उनके बेबी बंप को धीरे से सहलाया।