BMW का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 जल्द ही भारत में, जानिए फीचर्स

0
21

नई दिल्ली। BMW कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। सबसे खास बात यह है कि ये स्कूटी भारत में ही बन रही है, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा कम नहीं होगी। ये टीवीएस की इलेक्ट्रिक स्कूटी से भी ज्यादा महंगी हो सकती है।

इससे पहले बीएमडब्ल्यू (BMW) ने भारत में अपना बिग इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 लॉन्च किया था। ये स्कूटर जर्मनी में बनता है और भारत में महंगी कीमत पर बेची जाती है। लेकिन, CE 02 की कहानी अलग है। ये भारत में ही बन रही है, इसलिए इसकी कीमत कम होगी, लेकिन फिर भी ये सस्ती स्कूटी नहीं होगी। दरअसल, दूसरे देशों में इस स्कूटी की कीमत BMW की 310cc वाली बाइकों से भी ज्यादा है। ये दोनों टू-व्हीलर भारत में ही बनती हैं।

संभावित कीमत
न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 के लॉन्चिंग की बात करें तो CE 02 इस साल के अंत तक भारत में आ सकता है। इसकी कीमत कितनी होगी, ये देखना दिलचस्प होगा। लेकिन, यह पक्का है कि ये टीवीएस की इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी महंगा होगा।

बीएमडब्ल्यू (BMW) ने पहले भी भारत में एक बड़ी स्कूटी C 400 GT लॉन्च की थी। इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी, लेकिन फिर भी अच्छी बिक्री हुई। इसलिए, BMW ने भारत में CE 04 भी लॉन्च की। अब देखना होगा कि CE 04 और अपकमिंग ईवी CE 02 को लोगों से कितना प्यार मिलता है।

BMW CE 04 की कीमत
आपको बता दें कि भारत के पहले प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 की एक्स-शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये है। वहीं, मोटर पावरट्रेन की बात करें तो स्कूटर में 8.5kWh की बैटरी दी गई है, जो 41bhp की मैक्स पावर और 62Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इस स्कूटर की कीमत से कम में आप एक धांसू SUV खरीद सकते हैं।