गीता सत्संग आश्रम समिति का नौ दिवसीय धर्म संस्कार शिविर कोटा में कल से

0
6

कोटा। गीता सत्संग आश्रम समिति द्वारा शनिवार से नौ दिवसीय धर्म संस्कार शिविर आयोजित किया जाएगा। गीता सत्संग आश्रम समिति के महामंत्री रामेश्वर विजय ने बताया कि शिविर के माध्यम से बच्चों में धर्म के आचरण की शिक्षा दी जाएगी। धार्मिक भावनाओं से औत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

योगाचार्य माया अग्रवाल द्वारा योग के विभिन्न आयाम निशुल्क सिखाए जाएंगे। रेणु गोयल द्वारा ऐरोबिकस डांस, आचार्य पं. श्रवण द्वारा बच्चों को शिव स्तुति, भूमि वंदना, नित्य कर्म के मंत्रों का ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

प्रातःकाल से रात तक होंगे कार्यक्रम
गीता सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि धर्म संस्कार शिविर के तहत शनिवार को प्रातःकाल में योग द्वारा प्रारम्भ होगा। अंत में बच्चों को नाश्ते में अंकुरित और पौष्टिक आहार दिया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास को खेल खेल में विकसित करने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम संयोजक राधारमण राठी ने बताया कि बच्चों को फल फूल श्रृंगार, भजन गायन का भी अभ्यास कराया जाएगा।