रेलवे ने झालावाड़ सिटी स्टेशन पर खानपान स्टाल शुरू की

0
51

कोटा। झालावाड़ सिटी स्टेशन पर खानपान स्टाल शुरू कर दी गई है। रेल प्रशासन द्वारा ई-आक्शन के माध्यम से झालावाड़ सिटी स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक पर एक स्टाल संचालन के लिए अनुबंध पर 5 वर्षों के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि लम्बे समय से यात्रियों के लिए झालावाड़ सिटी स्टेशन पर खान-पान के लिए स्टाल का अभाव था। स्टाल के माध्यम से यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खानपान सामग्री एवं पैक्ड खाद्य सामग्री अंकित दर के अनुसार स्टेशन पर मिलेगी।

इससे यात्री को खानपान की सुविधा के साथ-साथ रेलवे को प्रतिवर्ष 80 हजार राजस्व प्राप्त होगा। इस स्टाल के शुभारंभ पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष रावलानी एवं मंडल परिचालन प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।