Lentil Price: आयातकों की बिकवाली बढ़ने से मसूर में लिवाली सुस्त, भाव में गिरावट

0
48

मुम्बई। Lentil Price: पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से मसूर में लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण मसूर की कीमतों में इस साप्ताह भी गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स की मांग न समान बनी हुई है जिस कारण मसूर की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा।

आयातकों की बिकवाली दबाव बना रहने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5900 रुपए हजीरा 5975/6000 रुपए व कंटेनर 6200/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर में 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

दिल्ली : मसूर दाल में उठाव कमजोर कमजोर बना रहने से इस साप्ताह दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रही जिस कारण दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100/175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6350 रुपए ,बूंदी 6900 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

मध्य प्रदेश : बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5700/5800 रुपए गंजबासोदा 5500/5900 रुपए सागर 5500/5800 रुपए दमोह 5800/6100 रुपए व कटनी 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

उत्तर प्रदेश : ग्राहकी कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7500 रुपए मोटी 6450 रुपए कानपुर 6250/6350 रुपए ललितपुर मोटी 5600/5650 रुपए छोटी 6200/6300 रुपए व उरई 5000/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

चौतरफा गिरावट के असर : चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6200 रुपए खुशरूपुर 6100 रुपए व मोकामा 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मसूर की गिरावट के असर मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।