ताइवानी कंपनी गोगोरो भारत में करेगी ई-स्कूटर लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत

0
46

नई दिल्ली। ताइवान ऑटोमेकर गोगोरो (Gogoro) ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री का रास्ता साफ कर दिया है। कंपनी दिसंबर में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी। वहीं, इसकी बिक्री 2024 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

कंपनी का बड़ा फोकस B2B पार्टनर्स की जरूरतों को पूरा करने पर होगा। गोगोरो ने जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। क्रॉसओवर की सप्लाई सिर्फ ईवी डिलीवरी फर्म Zypp इलेक्ट्रिक द्वारा की जाएगी।

गोगोरो 2 और 2 प्लस होंगे पहला प्रोडक्ट: मार्च में गोगोरो 2 और गोगोरो 2 प्लस के डॉक्युमेंट्स लीक हुए थे। जिसमें इसके डायमेंशन, बैटरी और रेंज को लेकर खुलासा हो गया है। बता दें कि गोगोरो ने इसके लिए हीरो मोटोकॉर्प से साझेदारी की है। गोगोरो लो स्पीड और हाई स्पीड दोनों तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। कंपनी के कई मॉडल इंटरनेशनल मार्केट में पहले से मौजूद हैं। बता दें कि कंपनी पिछले कुछ दिनों से हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर भारत में चार्जिंग स्टेशन और स्वैपिंग इंस्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

85km और 95km होगी रेंज: सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (CIRT) द्वारा मिले डॉक्युमेंट में दोनों स्कूटरों को भारत में होमोलॉग किया गया है। कंपनी ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर सुपरस्पोर्ट मॉडल को भी लिस्टेड किया है। डॉक्युमेंट के मुताबिक, गोगोरो 2 और गोगोरो 2 प्लस दोनों की लंबाई 1,890mm, चौड़ाई 670mm और ऊंचाई 1110mm है। इनका व्हीलबेस 1,295mm है। दोनों मॉडल 273 किलोग्राम का वजन लेकर चल सकते हैं। ये लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस हैं। सिगंल चार्ज पर गोगोरो 2 की रेंज 85km और गोगोरो 2 प्लस की रेंज 94km है। माना जा रहा है कि इसकी बैटरी को स्वैप करके चलाया जाएगा।

फीचर्स: गोगोरो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में यूनिक डिजाइन के साथ कई शानदार फीचर्स भी देती है। भारत में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑल LED लाइटिंग, LED इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ और ऐप कनेक्टिविटी, मल्टी राइड मोड, रिमोट स्टार्ट, एंटी थेप्ट अलार्म जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। इसके साथ कंपनी राइडर की जरूरत को देखते हुए कई नए यूजफुल फीचर्स दे सकती है। इस स्कूटर की कीमत 80 से 85 हजार रुपए के बीच हो सकती है।

बनाती है सस्ते ई-स्कूटर: गोगोरो वीवा (Viva) नाम की छोटे और सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है। इसमें 3 किलोवाट हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी मदद से यदि आप इसे लगातार 30 किमी/ घंटा की स्पीड से चलाते हैं तो यह 85 किमी की रेंज देती है। चूंकि इसमें एक हब मोटर है, इसलिए इसमें 85 एनएम का टार्क जनरेट होता है। हीरो मोटोकॉर्प ने भी वीवा के साथ मिलकर अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।