इवेंट ट्यूरिज्म को अधिक रचनात्मक बनाने की जरुरत है

0
49

डॉ. अनुकृति शर्मा का इंडोनेशिया के जकार्ता में इंटरनेशनल सेमिनार में संबोधन

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुकृति शर्मा ने कहा कि इवेंट ट्यूरिज्म को अधिक रचनात्मक बनाने की आवश्यकता है। इवेंट टूरिज्म के लिए अधिक प्रशिक्षित और कुशल कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। फोटोग्राफी टूरिज्म भी इवेंट टूरिज्म में मदद कर रहा है।

डॉ. अनुकृति इंडोनेशिया की यूनिवर्सिटी नेशनल की ओर से जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल सेमीनार को सम्बोधित कर रहीं थीं। सेमिनार में डॉ. अनुकृति ने “एशियाई देशों में टूरिज्म का भविष्य, चुनौतियाँ और अवसर” तथा “उच्च कोटि के लेखक, संपादक या प्रकाशक” बनने से संबंधित विषयों पर सम्बोधित किया। सेमीनार में एशिया के देशों से प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

इस दौरान डॉ. अनुकृति शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटन उद्योग एक श्रम प्रधान क्षेत्र है। इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुजरते समय के साथ प्रशिक्षित श्रमशक्ति की उपलब्धता का एशियाई देशों में पर्यटन क्षेत्र के तीव्र विकास के साथ तालमेल नहीं रह सका है।

उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भारत का दर्शन विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है। यह दर्शन बहुपक्षवाद में भारत के अटूट विश्वास को परिलक्षित करता है। भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए व्यंजन पर्यटन की एक बेजोड़ विविधता भारत के ‘सॉफ्ट पावर’ का एक माध्यम बन सकती है।

विश्व पर्यटन को लेकर भी इस वर्ष की थीम, “पर्यटन एवं हरित निवेश” है। भारत में गौतम से लेकर गांधी तक, भारतीय संस्कृति ने हमेशा प्रकृति के साथ और अपने साधनों के दायरे में सामंजस्य बिठाने के महत्त्व पर बल दिया है। आज नेचुरल इको सिस्टम में न्यूनतम हस्तक्षेप के साथ ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देना महत्त्वपूर्ण जरुरत है।

डॉ. अनुकृति शर्मा ने बताया कि इंडोनेशिया के लॉम्बोक टूरिज्म पॉलिटेक्निक में 25 से 27 अक्टूबर को द्वितीय एशिया पेसिफिक स्टेट ऑफ आर्ट इवेंट्स रिसर्च कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी। जिसकी थीम आर्ट एंड कल्चरल इवेंट्स, कॉरपोरेट एंड बिजनेस इवेंट्स, डिजाइनिंग क्रिएटिव इवेंट्स, इवेंट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, इवेंट प्लैनिंग होगी। इस कांफ्रेंस में भी डॉ. अनुकृति शर्मा की नोट स्पीकर होंगी।