वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ेगी, देखिए नया लुक

0
99

नई दिल्ली। Vande Bharat : भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (vande bharat sleeper train) की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का फर्स्ट लुक (vande bharat sleeper first look) भी सामने आ चुका है।

ट्रेन की अंदर की तस्वीरें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के अनुसार डिजाइन (vande bharat sleeper train design) किया गया है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन से यात्री लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट कर वंदे भारत स्पीपर ट्रेन की कुछ फोटो साझा की है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का डिजाइन लगभग तैयार हो चुका है। इस साल के आखिर तक स्लीपर कोच बन कर तैयार हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2024 में जनवरी-फरवरी में इस ट्रेन का ट्रायल (sleeper vande bharat launch date) शुरू हो जाएगा और मार्च 2024 में इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन का रूट साफ नहीं हो पाया है और इसके रंग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा की जा रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 20 से 22 कोच शामिल हो सकते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट वर्जन में कुल 857 बर्थ होंगे, जिसमें से 34 सीटें स्टाफ (vande bharat sleeper coach price) के लिए रिजर्व होंगी। वहीं, इस ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की भी सुविधा होगी। जिससे यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। वहीं, ट्रेन में रेक्लाइन एंगल के अलावा सॉफ्ट कुशन वाली सीट, मोबाइल चार्जिंग प्लाइंट, फुट रेस्ट एक्सटेंशन की भी संख्या बढाई गई है।