केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने जाना कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास मॉडल

0
149

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास मॉडल के संबंध में बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के टूर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को अत्याधुनिक कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास मॉडल को विस्तार से जानकारी दी गयी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 228.83 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। जो अप्रैल 2025 तक तैयार हो जाएगा। इसमें यात्री सुविधाएं आधुनिक तर्ज पर होंगी।

इस माडल के बारे में छात्रों को सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय चौधरी द्वारा समझाया गया। भविष्य में शिक्षा की नगरी कोटा के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास होने पर इसका दृश्य बेहद भव्य होगा।