बिकवाली से दबाव में सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर फिसला, निफ़्टी 17,700 से नीचे

0
109

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस दौरान बिकवाली से दबाव में सेंसेक्स 100 चढ़कर फिसल गया है। निफ्टी इंडेक्स पर भी दबाव दिख रहा है।

फिलहाल सेंसेक्स 24.53 (0.04%) अंकों की गिरावट के साथ 59,607.82 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 13.80 (0.08%) अंकों की गिरावट के साथ 17,610.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर पर दबाव दिख रहा है, वहीं फार्मा सेक्टर के शेयरों में मजबूत है।

अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 9 में गिरावट
आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 9 में गिरावट देखने को मिली। सुबह साढ़े 9 बजे अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.70% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, पोर्ट्स, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयरों में भी गिरावट है। सिर्फ NDTV के शेयर में बढ़त दिख रही है।