गीता भवन में गीतों से मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

0
159

कोटा। चैत्रीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में गीता सत्संग आश्रम समिति के गीता भवन में रामनवमी को संगीतमय श्रीराम कथा के विराम के अवसर पर पूर्णाहूति यज्ञ हुआ तथा राम कथा का आयोजन किया गया। संगीतमय रामकथा आओ री सखी मंगल गीता गाओ री ,उतरी है आज राम की सवारी… आदि गीतों से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।

कथावाचक पंडित श्याम महाराज ने कहा कि बच्चों में संस्कार डाले जाऐं और धार्मिक ग्रंथों का घरों में अध्ययन किया जाए। बचपन के संस्कार व्यक्ति जीवनभर नहीं भूलता। कथा में गीता सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खण्डेलवाल एवं कथा संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि कथा में आरती में मंत्री रामेश्वर विजय, उपाध्यक्ष कुंती मूंदड़ा, प्रबंधक गिरीश ओझा आदि लोगों ने कथा वाचक का अभिनंदन किया।