इंदौर बाजार/ सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

0
129

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। आज पाम तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5900 से 6300, सोयाबीन 4800 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1710 से 1720 सोयाबीन रिफाइंड तेल 1040 से 1045 सोयाबीन साल्वेंट 1015 से 1020, पाम तेल 995 से 1000 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1875, कपास्या खली देवास 1875, कपास्या खली उज्जैन 1875, कपास्या खली खंडवा 1850, कपास्या खली बुरहानपुर 1850 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2850 रुपये प्रति क्विंटल।